आरकेएसडी शिक्षण संस्थाओं के दो दिवसीय एथलीट मीट में डीसी संजय जून ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई रोचक मुकाबले हुए।
समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि डीसी ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन किसी भी खिलाड़ी के लिए राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं का मार्ग तैयार करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन व सहनशीलता का सबक भी सिखाते हैं। उन्होंने कालेज के राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले बॉक्सिंग सहित अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने दो दिवसीय एथलेटिक्स मुकाबलों को विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के साथ-साथ मनोरंजक खेलों के साथ जोड़ते हुए इसे एक कार्नीवाल की भी संज्ञा दी। प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने कालेज की खेल उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। स्टाफ सचिव डा. अशोक शर्मा ने कार्यक्रम को कड़ीवार आगे बढ़ाया और सभी प्रतिस्पर्धाओं को कायदे से करवाने में अहम भूमिका निभाई। दो दिवसीय प्रतिस्पर्धाओं को डा. गुरदीप भोला, डा. बिजेंद्र ढांडा सहित कोच राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, पूर्ण सिंह व वैटरन कोच ओमप्रकाश गुप्ता ने संपन्न करवाया। इस अवसर पर बीएड कालेज की प्राचार्या डा. कमलेश संधू व सांध्य सत्र के प्राचार्य प्रभारी हरेंद्र गुप्ता सहित कालेजों के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य दो दिवसीय एथलीट मीट में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पीजी कालेज के रणदीप कूंडू व मनीषा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट जबकि बीएड कालेज के कैलाश व निशा को कालेज के बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
ये रहे परिणाम
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में धर्मवीर प्रथम, अनिल द्वितीय, चांदी राम द्वितीय, 200 मीटर दौड़ चांदी राम प्रथम, धर्मवीर द्वितीय, सोनू तृतीय। 400 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, बलराम द्वितीय और सोनू तृतीय। 800 मीटर दौड़ में प्रवीण प्रथम, सचिन द्वितीय, कृष्ण तृतीय। 1500 मीटर दौड़ में रणदीप प्रथम, प्रदीप द्वितीय, सतविंद्र तृतीय। 5000 मीटर दौड़ में रणदीप कूंडू प्रथम, जोनी द्वितीय, त्रिलोचन तृतीय। 10 हजार मीटर दौड़ में रणदीप प्रथम, जोनी द्वितीय, कृष्ण तृतीय। 1500 मीटर दौड़ लड़कियों में मनीषा प्रथम, एकता द्वितीय, काजल तृतीय। 200 मीटर लड़कों की दौड़ में रजत प्रथम, चांदी द्वितीय तथा गौरव तृतीय। हाई जंप में धर्मवीर प्रथम, भूपिंन द्वितीय तथा विकास तृतीय। डिस्कस थ्रो में अजय प्रथम, सोनू द्वितीय, अशोक तृतीय। 4 गुणा 100 रेस में सचिन, नरेंद्र, सोनू व विजय प्रथम, सुनील, धर्मवीर, अमन व कपिल द्वितीय, अरविंद, रजत, सुरेश व विक्रम तृतीय। 4 गुणा 200 रेस में सुनील, अमन, कपिल, धर्मवीर प्रथम, मनीष, सचिन, सोनू व चांदी द्वितीय। 100 मीटर लड़कियों की रेस में प्रीति प्रथम, मनीषा द्वितीय, एकता तृतीय। शिक्षण स्टाफ की महिलाओं की रस्सा-कस्सी में डा. कमलेश संधू की टीम प्रथम, शशी माटा की टीम द्वितीय रही। 45 साल से कम आयु के प्रोफेसर की दौड़ में प्रोफेसर राजेश देसवाल प्रथम, जयवीर धारीवाल द्वितीय, डा. सुरेंद्र आर्य तृतीय। 45 साल से ऊपर की आयु के प्रोफेसर की दौड़ में डा. सीबी सैनी प्रथम, डा. ओपी सैनी द्वितीय। शिक्षण स्टाफ के 50 मीटर महिलाओं की दौड़ में गीतिका प्रथम, इला द्वितीय व कविता तृतीय। प्रोफेसरों की रस्साकस्सी में डा. ओपी. सैनी टीम प्रथम, डा. गगनदीप मित्तल द्वितीय। म्यूजिकल रेस चेयर में प्रोफेसर शशी माटा प्रथम, जयवीर धारीवाल द्वितीय, गीता गोयल तृतीय रहे। बच्चों की दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही।