डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चीका में डीएवी नेशनल एथलेटिक्स कलस्टर हरियाणा-3 का आयोजन किया गया। एक दिवसीय एथलेटिक्स कलस्टर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ और शानो-शौकत के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान हरियाणा के विभिन्न जिलों से डीएवी के 19 स्कूलों के लगभग 204 विद्यार्थियों ने खेलों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि अमरनाथ गोयल चेयरमैन डीएवीएलएमसी चीका ने शिरकत की।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्यातिथि का सलामी दी और चेयरमैन अमर नाथ गोयल ने ध्वजारोहण करके खेलों को शुरू करने की घोषणा की गई। इस दौरान प्रिंसिपल पूनम सिंह ने कहा कि डीएवी संस्थाएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना परचम लहरा रही हैं। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि विजय मोहन सयाल, तहसीलदार गुहला व कार्यक्रम के अध्यक्ष के तौर पर संजय टांक, खंड विकास अधिकारी ने शिरकत की।
इस अवसर पर किरण गुप्ता, रणजीत सिंह बाजवा डी.पी, निर्मल सिंह ,सतनाम सिंह कोच डीपी बलजीत सिंह कोच, हरविन्द्र सिंह कोच, कुलदीप सिंह ढिल्लों, भूषण शर्मा एंकर, ईशम सिंह, हरपिंन्द्र सिंह, रवनीत सिंह, मोहित जैन आदि मौजूद थे।
ये रहे परिणाम
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों के अनुसार 1500 मीटर दौड़ लड़कों में आदेशपाल सिंह डीएवी स्कूल चीका ने प्रथम, अकुंश ओएसडीएवी कैथल ने द्वितीय, अरूण डीएवी स्कूल हुड्डा पानीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
लड़िकियों की 1500 मीटर दौड़ में सिमरन डीएवी स्कूल शाहबाद ने प्रथम स्थान, दमनदीप व रितिका डी.ए.वी. स्कूल पूंडरी ने क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लडक़ों की 800 मीटर दौड़ में हरप्रीत सीड़ा डीएवी स्कूल चीका ने प्रथम, आदेशपाल सिंह डीएवी स्कूल चीका ने द्वितीय व अमित ओएसडीएवी स्कूल कैथल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़िकियों में 800 मीटर दौड़ में दमनदीप ने डीएवी स्कूल पूंडरी ने प्रथम, रितिका डीएवी स्कूल पूंडरी ने द्वितीय व सिमरन डीएवी स्कूल शाहबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लडक़ों की 400 मीटर दौड़ में हर्षप्रीत डीएवी स्कूल चीका ने प्रथम, सुमित डीएवी स्कूल सफीदों ने द्वितीय, अमित ओएसडीएवी स्कूल कैथल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों 400 मीटर दौड़ में रविनपाल डीएवी स्कूल पूंडरी ने प्रथम, सिमरन डीएवी स्कूल पूंडरी ने द्वितीय व अमितोज डीएवी स्कूल चीका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।