फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल के वाणिज्य विभाग और गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल के वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के प्रति जागरूकता विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोनों महाविद्यालयों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के सहयोग से प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल और डॉ. चूहर सिंह ढोथर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता रजत नारंग ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के महत्व, उससे जुड़े जोखिमों और सुरक्षित और वैध प्रवासन के विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अनियमित प्रवासन के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए अंतरराष्ट्रीय संगठन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) की भूमिका से भी अवगत कराया। सभी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों व कामगारों को सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनी प्रवासन की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें