फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला पुलिस में रिक्त हुए 21 पदों पर एसपीओ भर्ती प्रक्रिया 11 को

Thu, 08 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) के लिए जिला में रिक्त हुए 21 पदों पर भर्ती के लिए 11 मई (रविवार) की सुबह आठ बजे पुलिस लाइन में भर्ती बोर्ड की ओर से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें सेना के भूतपूर्व सैनिक व केंद्रीय सशस्त्र बल (सीएपीएफ) से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी, भूतपूर्व एचएसआईएफ के सिपाही व एचएपी बटालियन 819 के चयनित उम्मीदवार शामिल हो सकते है। यह जानकारी एसपी आस्था मोदी ने दी है।

एसपी आस्था मोदी की अध्यक्षता में भर्ती बोर्ड गठित किया गया है। एसपीओ पद पर भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 25 से 50 वर्ष के मध्य तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। एसपीओ का वेतनमान 20 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा।
विज्ञापन


स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पद पर भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार 11 मई रविवार को सुबह आठ बजे पुलिस लाइन में अपने सभी मूल प्रमाण पत्र व उक्त दस्तावेजों की दो-दो सत्यापित प्रतियों को साथ लेकर पहुंचे, जिनमें सर्विस बुक की छाया प्रति, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, छह पासपोर्ट साइज फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, पहचान पत्र इत्यादि दस्तावेज शामिल है।
विज्ञापन


एसपीओ पद पर भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार रविवार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक पुलिस लाइन में भर्ती बोर्ड के समक्ष पहुंच सकते है।

विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 में उल्लेखित शर्तों के अनुसार होगा, जिसके तहत हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार यह भर्ती एक साल के अनुबंध के आधार पर होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें