फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर बढ़ेगी ट्रेनों की गति

Mon, 05 Feb 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल से रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। रेलवे की ओर से गति बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर शुरू किया कार्य अब पूरा हो गया है। इसके तहत सोमवार को दिल्ली मंडल के अधिकारी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेलगाड़ी दौड़ाने की जांच करेंगे।
रेलवे ने कुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर करीब 60 किलोमीटर तक ट्रैक बदला है। इसी कड़ी में दिल्ली मंडल के अधिकारी ट्रैक का निरीक्षण कर गति का ट्रायल लेंगे। फिलहाल इस रेल मार्ग पर 60 से 65 प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलती है। नरवाना-कुरुक्षेत्र के बीच में आने वाले कैथल रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में वर्ष 1870 में हुआ था। अब इसे 153 वर्ष हो चुके है, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हो पाया। अब ट्रैक पर कार्य होने से यहां से ट्रेनों की गति बढ़ेगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर इस समय पांच ट्रेनें संचालित की जा रही है। हालांकि कोरोनाकाल में इस ट्रैक पर सभी ट्रेनें बंद हो गई थी, जो करीब दो साल तक बंद रही। काफी समय तक केवल एक पैसेंजर ट्रेन ही चल पाई थी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा ने बताया कि चार साल पहले कुुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग की पटरी बदलने का काम शुरू हुआ था जो कि काफी महीने पहले पूरा हो चुका है। अब सोमवार को अधिकारी गति के जांच के तहत निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें