ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय, कौल में उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार नशा मुक्ति जागरूकता प्रकोष्ठ, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और यूथ रेड क्रॉस क्लब ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने की, जबकि डॉ. कुसुम, डॉ. मुकेश चहल और यूथ रेड क्रॉस क्लब की संयोजिका डॉ. मीनाक्षी ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने नशा एक सामाजिक बुराई विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. कुसुम ने बताया कि चेतना ने प्रथम, अनिल ने द्वितीय और नीलाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. पुष्पा और डॉ. कोमल ने निभाई। संवाद