फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अयोध्या में लगाए जाने वाले भंडारे के लिए जगाधरी से बनवाए विशेष पतीलें

Sun, 14 Jan 2024 03:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अयोध्या में हरियाणा की तरफ से लगाए जाने वाले भंडारे के लिए श्री गुरु गोरखनाथ श्रीरामजन्म भूमि भंडारा आयोजन समिति की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके तहत प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन बनाने के लिए संसाधन भी जुटा लिए हैं। जिन्हें एक ट्रक के माध्यम से शोभायात्रा में शामिल किया जाएगा। समिति ने भंडारा के लिए विशेष बर्तन बनवाएं हैं। जगाधरी में बर्तन बनाने की फैक्टरी से 12 बड़े पतीले बनवाए हैं। एक पतीले में एक साथ 12 क्विंटल हलवा बन सकेगा। इसके अलावा ऐसे ही 12 पुराने पतीले भी समिति अयोध्या लेकर जाएगी। समिति के संयोजक महेंद्र उर्फ रामजी सैनी ने बताया कि श्रीराम की कृपा से अयोध्या में भंडारा लगाने की जो अनुमति मिली है, उसके लिए वे स्वयं को कृतार्थ समझ रहे हैं। क्योंकि, भंडारे में हजारों लोगों का खाना बनाया जाना है। इसके लिए 12 बड़े पतीले बनवाए हैं। एक पतीले में एक साथ 12 क्विंटल हलवा बनाया जा सकता है। इसी तरह के 12 पुराने पतीले भी हैं। इन सभी में एक साथ एक लाख 20 हजार लोगों का खाना बनाया जा सकता है। एक घंटे में एक समय में एक हजार रोटी बनाने वाली मशीन भी खरीदी है। इसके अलावा दो अन्य मशीनें भी संस्थाओं ने प्रयोग के लिए दी हैं। इसके अलावा अन्य टेंट, बर्तन का सामान भी गाडिय़ों में लोड करवा दिया गया है। जिसे शोभायात्रा में शामिल कर अयोध्या ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि कैथल के श्रद्धालुओं की तरफ से अयोध्या में 20 जनवरी से 60 दिन तक भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसके लिए यह भंडारा सामग्री 15 जनवरी को कैथल से रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें