फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे के विरुद्ध युद्ध बना विशेष अभियान

Sun, 28 Sep 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
06 नशे को बॉय बॉय करते युवा व उनके साथ पुलिस अ​धिकारी अशोक कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल /कलायत। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक शहर से दूसरे शहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। नशे के विरुद्ध एक आंदोलन प्रांत का विशेष अभियान बन गया है। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार शनिवार को यहां पहुंचे और बस अड्डे पर लोगों को एकत्रित कर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया।

उन्होंने युवाओं को बताया कि नशे को समूल नष्ट करने के लिए जागरूकता भी आवश्यक है। इस मौके पर युवाओं ने नशे को बॉय-बॉय किया और जागरूकता रैली में डॉ. अशोक कुमार का साथ दिया।
विज्ञापन


उधर, बडसीकरी कलां गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा मंच की ओर से नशा छोड़ो, जिंदगी बचाओ, शिक्षा पाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलायत थाना प्रभारी हरपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने कहा कि युवाओं का पहला उद्देश्य शिक्षा होना चाहिए। नशा न केवल जीवन बर्बाद करता है बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के प्रधान प्रवीन राठी ने की, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता गुरुदेव बडसीकरी बसवा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि आंबेडकर युवा मंच गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा से जोड़ना और नशे की बुराई से दूर रखना है।
विज्ञापन


सरपंच अमृत पाल सिंह विर्क, कुलदीप धानिया व अभिषेक धानिया ने जानकारी दी कि टीम गांवों में पुस्तकालय भी खोल रही है, ताकि शिक्षा के माध्यम से युवाओं को नशे के चंगुल से बचाया जा सके। इस अवसर पर मनीष कश्यप, सुखविंदर धानिया, मोनू धानिया, सतपाल सिंह, बीरा, अमन धानिया, गुरमीत राठी सहित अनेक गणमान्य और युवा मौजूद रहे।



29केएलटी50: कलायत थाना प्रभारी हरपाल सिंह को डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट करते सरपंच अमृत पाल सिंह विर्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें