फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंशन से जुड़ी त्रुटियों के समाधान के लिए आज विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि कैथल शहर, ढांड, पूंडरी और राजौंद के नागरिकों को विभाग की ओर से पेंशन से संबंधित दस्तावेज को दुरुस्त करवाने के लिए मोबाइल पर एसएमएस भेजे गए हैं। इन सभी नागरिकों के दस्तावेज को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लघु सचिवालय सभागार में विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में बुजुर्ग लाभार्थियों और उनके परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से मौके पर ही उनका समाधान किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित समस्याओं, दस्तावेजों में नाम की त्रुटि, बैंक खाते की गलत जानकारी, आधार कार्ड में नाम और पिता के नाम में अंतर जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ये सभी नागरिक पेंशन से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर जाएं। एडीसी ने कहा कि शिविर में व्यवस्था बनाए रखने और कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए केवल वही लाभार्थी पहुंचे, जिन्हें मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त हुआ है। लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पेंशन संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजात अवश्य लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें