फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदक्यार तीर्थ पर हुई विशेष आरती

Wed, 03 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर सोमवार को जिलेभर के सभी तीर्थों पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विदक्यार तीर्थ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कलायत के एसडीएम अजय हुड्डा और गुहला के एसडीएम प्रमेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर गीता आरती की और श्रद्धालुओं को धर्म, कर्म और जीवन मूल्यों के संदेश से प्रेरित किया।

इस आयोजन में राधे राधे संस्था का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा जिले भर में ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी दीपदान किया गया। कलायत एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव हमें कर्म की महत्ता याद दिलाता है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया कि हमें फल की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन, संस्थाओं और नागरिकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव का यह भव्य समापन लोगों को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है। इसके उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने महाभारत काल में थे। हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें