फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनैतिक कार्यों की सूचना मिलने पर खंगाला स्पा सेंटर का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैफे और स्पा केंद्रों में अनैतिक कार्यों की सूचना पर पुलिस ने करनाल रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर दबिश दी। खुद उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीरभान मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं महिला थाना से महिला पुलिस कर्मचारी और डायल 112 के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। डीएसपी मुख्यालय ने स्वयं जाकर आवश्यक रिकॉर्ड खंगाला। स्पा संचालक मौके से नदारद मिला।
विज्ञापन

टीम का कहना है कि स्पा सेंटर पर पांच युवतियां मिली जो सभी बालिग थी। उनके पास किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर व कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया व शहर के कई स्पा व कैफे संचालक सेंटरों को बंद कर चले गए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने स्पा व कैफे संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत ही बुधवार को करनाल रोड पर पद्मा सिटी मॉल के निकट स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। सेंटर संचालक को नोटिस दिया जाएगा व सेंटर का लाइसेंस भी चैक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अनैतिक कार्य करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें