कैथल। आईपीएस उपासना ने जिले के 50वें एसपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उपासना पहले भी 18 सितंबर 2023 से 17 अगस्त 2024 तक कैथल में एसपी के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं।
आरटीसी भोंडसी से कैथल एसपी के रूप में जॉइन करने के बाद उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और नशे की रोकथाम को प्राथमिकता देने की बात कही। 2017 बैच की आईपीएस उपासना ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। संवाद