फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खरकां पहुंचीं एसपी उपासना, नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 21 Jan 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। नशा जागरूकता अभियान के तहत चलाई गई विशेष मुहिम के तहत शनिवार को एसपी उपासना उनकी तरफ से चुने गए गांव खरकां में पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उधर, कल्लरमाजरा गांव में भी पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम समझाए।

एसपी उपासना ने कहा कि पुलिस प्रशासन की नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाए और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके। एसपी ने कहा कि जिला पुलिस सभी गांवों में युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है, इसके काफी सार्थक परिणाम आ रहे है।
विज्ञापन


जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, जो जिले में आमजन तथा युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, पीएसआई रामलाल, एचसी सुखबीर सिंह, एचसी सुनील कुमार की टीम का गठन किया है।नशा तस्कर इस प्रकार के धंधे को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो।

नशे के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत पुलिस गांव कल्लरमाजरा में ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। इस मौके पर टीम में एसएचओ चीका इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, एसएचओ महिला थाना एसआई रेखा, नशा जागरूकता टीम में शामिल इंस्पेक्टर सतीश कुमार, पीएसआई रामलाल, एचसी सुखबीर सिंह, एचसी सुनील कुमार व चालक संजय दत्त तथा साइबर क्राइम थाना से एएसआई कुलबीर सिंह शामिल रहे।

जागरूकता टीम ने बताया कि कैथल पुलिस शुरुआत से ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम आदि बारे जागरूक किया गया। कहा गया कि किसी भी प्रकार की सूचना बेझिझक पुलिस को दें, आपकी हर प्रकार की सहायता कि जाएगी।
विज्ञापन


टीम ने बताया नशा करने वाले व्यक्ति को समाज हीनता की दृष्टि से देखता है इसलिए किसी को किसी प्रकार के नशे की लत में नहीं पड़ना चाहिए। नशा तस्करों पर भी पुलिस शिकंजा कस रही है परंतु इस मुहिम में जन सहयोग आवश्यक है। नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। पुलिस विभाग नशा करना वाले व्यक्तियों की भी काउंसलिंग करवा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें