फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामथली गांव में पहुंचे एसपी, सुनीं शिकायतें

Thu, 02 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गांव भ्रमण मुहिम के तहत एसपी राजेश कालिया ने बुधवार को रामथली का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उन्हें नशे के दुष्प्रभाव बताए। साथ ही ग्रामीणों से नशा मुक्त बनने के लिए आह्वान किया।

एसपी राजेश कालिया ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का प्रयास है कि पुलिस व आमजन में दूरी ना रहकर आपसी समन्वय रहे। सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई हैं और सभी चाहते है कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। इसके अलावा एसपी ने अभिभावकों के लिए संदेश दिया कि अपने बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान दें। युवा वर्ग पढ़ाई और खेलों में रुचि लेकर अपने गांव व अपने माता पिता का नाम रोशन करें। गांव में किसी भी नागरिक को नशा तस्करी के बारे में सूचना मिले तो पुलिस कंट्रोल में सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में गठित की गई पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम गांव गांव जाकर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं सहित आमजन नशा के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल, थाना गुहला एसएचओ एसआई रामपाल, रामथली चौकी इंचार्ज एएसआई मनीष कुमार, चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें