फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त एसपी लोकेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
sp join - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
आईपीएस लोकेंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कैथल का कार्यभार संभाल लिया गया। उन्होंने शनिवार की दोपहर जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व सीआईए स्टाफ की मीटिंग ली और कार्यालय का निरीक्षण किया। मीटिंग में उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस आमजन व पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ सजग व सचेत रहे। निष्पक्ष तौर पर अच्छा काम करने से पीड़ित से अमूल्य दुआएं मिलेंगी तथा जिससे पुलिस कर्मचारी व अधिकारी तनाव रहित रहकर और बेहतर कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य कायम रखना अति आवश्यक है। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को सजग किया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा, तथा भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गये कर्मचारी-अधिकारी के खिलाफ कोई रियायत ना बरतकर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कर्मचारी व अधिकारी अपने काम पर फोकस रखकर बेहतरीन नतीजे दें। थाना प्रबंधक अपने सामाजिक सरोकार को समझते हुए अपने-अपने क्षेत्र में रोड सेफ्टी, नशे की रोकथाम, कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को जागरूक करें। जिले में कानून व्यवस्था को निरंतर कायम रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मीटिंग के दौरान थाना प्रबंधक पूंडरी एएसपी (यूटी) हिमाद्रि कौशिक आईपीएस, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलवंत सिंह, डीएसपी एईसी दलिप सिंह, डीएसपी कलायत सुनील कुमार, डीएसपी कैथल रविंद्र सांगवान, डीएसपी गुहला किशोरी लाल, डीएसपी कैथल रविंद्र सांगवान तथा जिला के सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इससे पूर्व सुबह के समय एसपी लोकेंद्र सिंह ने कार्यालय में एसपी ऑफिस के सभी शाखा इंचार्ज की मीटिंग लेकर उनका परिचय लेने उपरांत उचित दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें लघु सचिवालय पहुंचने पर पुलिस गार्द द्वारा सलामी देकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें