फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसपी ने कार्यालय की सभी शाखाओं का किया निरीक्षण

Thu, 02 Oct 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक उपासना ने जिला पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा शाखा प्रभारियों से उनके कार्य प्रणाली व लंबित कार्यों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि सभी शाखा प्रभारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व पारदर्शिता से निभाएं तथा कार्य निष्पादन की गति को और बेहतर बनाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक शाखा में रिकॉर्ड का संधारण सुचारु रूप से किया जाए और नागरिकों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की निरीक्षण के दौरान एसपी उपासना ने प्रवाचक शाखा, स्थापना शाखा, लेखा शाखा, सेना शाखा, शिकायत शाखा, आईटी सेल, डीसीआरबी शाखा, सुरक्षा शाखा, कंट्रोल रूम सहित जिला पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। एसपी ने कार्यालय में साफ-सफाई, फाइलों के रखरखाव व तकनीकी उपकरणों के सुचारू संचालन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कार्यालय एक अनुशासित व दक्ष कार्यप्रणाली का उदाहरण बनना चाहिए, ताकि विभाग की कार्यकुशलता में निरंतर सुधार हो। एसपी उपासना ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों को लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें