फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइबर सेल टीम को एसपी ने किया सम्मानित

Wed, 04 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला कैथल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी माध्यमों से कई अहम अपराधिक वारदातों को सुलझाने तथा आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली साइबर सेल पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक उपासना ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें साइबर सेल इंचार्ज एएसआई राकेश कुमार, एएसआई रणदीप, एचसी दीपक, एचसी अरुण, एचसी सुरेंद्र, सिपाही अनिल तथा सिपाही मोनू शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक उपासना ने साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अपराध के तरीके तेजी से बदल रहे हैं, ऐसे में तकनीकी ज्ञान और साइबर विशेषज्ञता पुलिसिंग का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें