स्पेशल डिटेक्टिव युनिट पुलिस टीम को सम्मानित करते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन
- फोटो : 1
कैथल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बहादुरी और सराहनीय कार्य के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एएसआई शिशपाल, एएसआई राममेहर, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई करनैल सहित अन्य टीम सदस्य शामिल रहे। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि टीम ने 3 मई की रात गांव फरल क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद मटौर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया था। आरोपी थाना शहर क्षेत्र में एक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित था। संवाद