फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनिया बनी कैथल जिला परिषद की उपाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

Thu, 02 Jan 2025 01:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
उपाध्यक्ष सोनिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

कैथल जिला परिषद में अध्यक्ष के चुनाव के बाद गुरुवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा समर्थित पार्षद सोनिया को सर्वसम्मति से जिला परिषद कैथल की उपाध्यक्ष चुना गया। इसमें 21 पार्षदों में से 19 पार्षदों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


नामांकन के बाद सर्वसम्मति से सोनिया के नाम पर सहमति बनी, जिससे मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। सोनिया वार्ड नंबर 10 की पार्षद हैं और भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में उनकी यह जीत भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। चुनाव के बाद सोनिया ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें