फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो तो कभी जीरो का खेल चलता है : अजय चौटाला

Tue, 06 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जजपा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि राजनीति मेंं हीरो और जीरो का खेल चलता ही रहता है। यह बदलाव प्रकृति का नियम है। इसी तरह राजनीति मेंं सत्ता और विपक्ष के तौर पर राजनैतिक दलों की भूमिकाएं बदलती रहती हैं। वे सोमवार को जुलानी खेड़ा गांव में वरिष्ठ युवा नेता राजू जुलानी खेड़ा के आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू थे।

कलायत में अजय चौटाला के पहुंचने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। उन्होंने सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस पर एक साथ हमला बोलते हुए कहा कि आज हरियाणा की जनता बुरी तरह से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल केवल घोषणाओं तक सीमित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धरातल पर विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए लोग दर-दर की ठोकरेंं खा रहे हैं। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा, छोटे कर्मचारी और अन्य समस्याओं के जंजाल में हैं। इसके बावजूद सरकार केवल प्रचार और पोस्टरों के सहारे राजनीति करना चाहती हैं जबकि धरातल पर परिणाम शून्य हैं।

चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र सुविधाओं को तरस रहे हैं, लेकिन हालात इस कदर खराब हैं कि पेयजल, पानी निकासी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, सड़क व सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं नागरिकों से कोसों
विज्ञापन


दूर हैं।

अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जनता के बीच पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब ग्रामीण स्तर से लेकर विधानसभा तक जन मुद्दों को लेकर जन आंदोलन खड़ा करना होगा। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की नीतियों को आधार बनाकर आगामी चुनावों में पार्टी जीत दर्ज करेगी।

मनोबल बढ़ाना होगा ः राजू

कलायत। आज सबसे बड़ी जरूरत पार्टी के प्रति समर्पित पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की है। यह बात युवा नेता राजू जुलानी खेड़ा ने कही। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें