फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फौजी अमरजीत सिंह ने फिर किया नाम रोशन

Sat, 04 Mar 2023 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सैनिक अमरजीत सिंह ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने झज्जर व राजपुरा में आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ अव्वल स्थान हासिल किया है।
फौजी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में स्वयं नासिक आर्मी की टीम के साथ खेलते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इनाम के तौर पर दोनों मुकाबलों में 51-51 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। पहले मुकाबले में 25 से 26 फरवरी झज्जर में फाइनल मुकाबले में लिजवाना को 32-29 अंक से हराते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से दूसरी प्रतियोगिता 27 से 28 फरवरी को ऑल इंडिया प्रो. कबड्डी मुकाबला राजपुरा हिमाचल में हुआ। फाइनल मुकाबले में राजपुरा हिमाचल को 38-27 अंक से हराते हुए प्रथम स्थान सहित नकद 51 हजार रुपये जीते। उनकी नासिक आर्मी की टीम का कैंप राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहतक में लगा है और उनकी टीम सुबह श्याम कड़ी मेहनत कर आने वाले ऑल इंडिया टूर्नामेंट और आर्मी के टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें