फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमृत कलश यात्रा के लिए एकत्रित की मिट्टी

Mon, 02 Oct 2023 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आगामी 13 अक्तूबर तक खंड स्तर, नगर पालिका व नगर निगम स्तर पर विभिन्न विभागों व यूथ क्लबों के सहयोग से अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शहरों व गांवों में घर-घर से मिट्टी एकत्रित की जा रही है। ये जानकारी एसडीएम कपिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के वीरों ने देश की आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया है। इन्हीं शहीदों की बदौलत हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। 13 अक्टूबर तक खंड, नगर पालिका, नगर परिषद स्तर पर एकत्रित की जा रही मिट्टी को मिलाया जाएगा। इसके बाद 22 से 27 अक्तूबर तक सभी खंडों व शहरी निकायों से कलशों को प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ लाया जाएगा। आगामी 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें