फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामाजिक अंकेक्षण टीम ने किया शहीद सिपाही मिठीया राजकीय विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। सामाजिक अंकेक्षण इकाई चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण टीम ने गांव भाणा स्थित शहीद सिपाही मिठीया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का विशेष सामाजिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लेना रहा। सामाजिक अंकेक्षण टीम में सीएसए रिंकल राणा के सहयोगी और एसएएफटी सदस्य गुरप्रीत कौर, पिंकी, रेनू, सुमन और मंगत नाहरिया शामिल रहे। टीम ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनके पठन-पाठन और शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्मार्ट कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच करते हुए विद्यार्थियों से भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने निरीक्षण टीम को स्कूल से संबंधित आवश्यक रिकॉर्ड दिखाए और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान टीम की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की प्रधान सुदेश, सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर लछमण सिंह और कमेटी सदस्यों रानी और रामनिवास से भी मुलाकात करवाई गई। टीम ने एसएमसी सदस्यों से विद्यालय की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की समस्याओं तथा विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के अंत में टीम ने विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ के साथ बैठक की। टीम ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राप्त बजट का पारदर्शी एवं उचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा विद्यालय में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें