फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा ही एनएसएस का उद्देश्य : जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयं सेविकाओं के लिए सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की उप्राचार्य डॉक्टर रोजी गुप्ता और और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रचलित करके किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर रोजी गुप्ता ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास का एक सशक्त माध्यम है, जिसकी ओर से स्वयं सेविकाएं न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के विकास मैं भी अपना बहुमूल्य योगदान दे सकती हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी से एक सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं से कहा कि यह सात दिवसीय विशेष शिविर में उन्हें अपने व्यक्तित्व का विकास करने के बहुत सारे अवसर मिलेंगे। बताया कि 23 फरवरी से एक मार्च तक चलने वाले इस विशेष शिविर में स्वयं सेविकाएं बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती हैं।
उन्होंने स्वयं सेविकाओं से अपील भी की कि इस शिविर में उन्हें जो भी कार्य दिया जाए, वह उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएं, ताकि वह एक अच्छे समाजसेवी के रूप में समाज के विकास में योगदान दे सकें। सात दिवसीय शिविर के पहले दिन स्वयंसेविकाओं के लिए हरियाणा पुलिस के एसआई रामलाल ने नशा मुक्ति पर पर एक विशेष व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सेविकाओं से स्वयं को अपने परिवार को व अपने पास पड़ोस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की अपील की साथ ही उन्होंने बताया कि यदि कोई अपने आसपास नशा करने वाले व्यक्ति को या नशा बेचने वाले व्यक्ति को देखे तो वह तुरंत हरियाणा पुलिस को सूचित कर सकता है और सूचित करने वाले का नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगी।
उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बोलते हुए कहा कि नशा न केवल हमारे शरीर, दिमाग को दूषित करता है अपितु वह पूरे समाज के लिए हानिकारक है आज के इस शिविर में स्वयं सेविकाओं ने कॉलेज प्रांगण को साफ कर कॉलेज प्रांगण को पॉलिथीन और कचरा मुक्त बनाया।शिविर में छात्र सिमरन, निहारिका और माफी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की रिपोर्ट लेखन का कार्य शीतल ने किया। फोटोग्राफी कविता, प्रीति ने की और भोजन की व्यवस्था का कार्य नैंसी और टीना ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें