फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशाखोरी के खिलाफ सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उपमंडल कलायत में लगातार बढ़ रहे नशे के विरोध में सामाजिक संगठनों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने प्रशासन से नशे के अवैध धंधे पर रोक लगाने की मांग की।
आप नेता जस्सी राणा ने कहा कि हमारे समाज में नशे का कारोबार काफी हद तक बढ़ गया है। युवा वर्ग नशे की लत का शिकार होकर बुरी तरह खोखला हो रहा है। स्कूल, कॉलेजों से लेकर कोचिंग संस्थानों में नशा माफिया नशे के टीके व नशे की गोली सप्लाई कर रहे हंै। प्रशासन की नाक के नीचे नशे का कारोबार हो रहा है और नशा बेचने वाले बेखौफ घूम रहे हैं। कांता, साक्षी व संतोष ने कहा कि कलायत नगर में ही स्मैक, टीके व सूखे नशे के अलावा दर्जनों अवैध खुर्दे चल रहे हैं। इसके कारण से युवा व दिहाड़ीदार लगातार नशों का शिकार बन रहे हैं। दिन भर मजदूरी कर जमा हुआ पैसा शाम होते ही नशे की भेंट चढ़ जाता है और परिवार रोटियों के लिए भी बेबस व लाचार रहता है। गली में खुले खुर्दों के कारण से गलियों में शराबियों की भरमार रहती है। शाम के समय महिलाओं का गलियों से निकलना दूभर हो जाता है। इस मौके पर मोंटू राणा, रोहताश जोगिंदर यादव, सुनील कुमार, सुशील कुमार, साक्षी, कांता देवी, नन्ही, प्यारी देवी, सुनहरी देवी, विद्या, नीता, भतेरी, कृष्णा व कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








आशा वर्करों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। समस्याओं व मांगों को लेकर आशा वर्कर यूनियन ने प्रवर चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। खंड प्रधान रीना व सचिव प्रवेश ने कहा कि मांगों को लेकर उनका संगठन काफी लंबे समय से संघर्षरत है। सोमवार को भी पूरे प्रदेश में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक साथ ज्ञापन सौंपा है। प्रवेश ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद आशा वर्करों के काम में कई गुना बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों को पक्का कर्मचारी बनाया जाए व 26 हजार न्यूनतम वेतन किया जाए। आशा वर्करों को सेवानिवृत्ति के बाद सभी लाभ दिए जाएं। अनुभव के आधार पर पदोन्नति की जाए। सब सेंटर पर आशा के बैठने व सामान रखने के लिए जगह सुनिश्चित की जाए। जिन गांवों में सेंटर नहीं हैं उनमें आशा सेंटर खोले जाएं। इस मौके पर रीना, आशु, रानो, प्रवेश, शीला देवी, पिंकी देवी, बबीता, अनीता, उर्मिला, मुकुल व सुमन मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें