फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब तक सभी 12 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 05 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देश में कोरोना के नए वेरिएंट के केस सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जिले में अब तक संदिग्ध बुखार के 12 मरीजों के सैंपल लिए हैं। राहत की बात यह है कि इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। वहीं, अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फ्लू की ओपीडी में मरीजों को देखा जा रहा है। पहले बुखार के मरीजों की जांच होती है। फिर कोरोना के सैंपल लिए जाते हैं। अब खांसी व जुकाम के संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच करने की तैयारी है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल स्टाफ को सतर्क रहने के अलावा मेडिकल किट और अन्य सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही कोरोना के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए है। इनमें मुख्यत: सांस के गंभीर रोगियों की शत प्रतिशत कोरोना जांच करने का निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अनुसार यदि किसी को सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द आदि जैसे लक्षण महसूस हो तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट करें।
विज्ञापन


उधर, जिला नागरिक अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां पर वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, कंप्रेशर और अन्य मेडिकल उपकरण रखे गए हैं। दवा के साथ ही मेडिकल किट, एप्रन, ग्लब्स व मास्क की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही फ्लू ओपीडी भी शुरू की गयी है।

संदिग्ध केसों को लेकर सैंपलिंग की जा रही है। अभी तक 12 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण नजर आने पर फ्लू ओपीडी में जांच की जा रही है। वहीं, लोगों को मास्क लगाने बारे भी जागरूक किया जा रहा है।

बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई आईसीयू से जोड़ी

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में आईसीयू भी बनाया गया है, लेकिन इसमें अभी काफी कमियां भी है। यहां पर विशेषज्ञ स्टाफ व चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। आक्सीजन सप्लाई को जोड़ा तो गया है, लेकिन इसके बावजूद काम ऑक्सीजन सिलिंडर से ही चलाना पड़ेगा, क्योंकि अस्पताल में आक्सीजन प्लांट दो साल से बंद पड़ा है।

खांसी-जुकाम पीड़ित पांच फीसदी मरीजों की होगी जांच

अस्पतालों में आने वाले खांसी जुकाम के पांच प्रतिशत मरीजों की जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि वर्तमान में जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। अधिकांश मरीजों को बुखार की शिकायत है, लेकिन वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। सर्दी-जुकाम के मामले भी फिलहाल कम हैं।
विज्ञापन


गाइडलाइन के अनुसार सांस के जो गंभीर मरीज है और जिनमें कोरोना के लक्षण लग रहे हैं, उनकी जांच की जाएगी। खांसी जुकाम के मरीज ज्यादा नहीं है। राहत की बात है अभी तक जिले में कोई कोरोना का केस नहीं आया है। -डॉ. सचिन मांडले, जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें