फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विश्व ओजोन दिवस क्विज प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम

विज्ञापन
तीसरे स्थान पर रही छात्रा को सम्मानित करते हुए समिति पदा​धिकारी व स्टाफ सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल के विज्ञान विभाग और ग्रीन एनर्जी एंड एनवायरनमेंट सेल की ओर से राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राज्य के करीब 11 महाविद्यालयों के 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला, रोहतक की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा स्नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। राव लाल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिधरावली की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा पिंकी दूसरे स्थान पर रही।
आईबी पीजी कॉलेज पानीपत के बीए प्रथम वर्ष के छात्र आर्यन और इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अन्नू संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

क्विज में ओजोन परत का महत्व, ओजोन क्षरण के कारण, प्रभाव, संरक्षण और मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण सभी की साझा जिम्मेदारी है।

तीसरे स्थान पर रही छात्रा को सम्मानित करते हुए समिति पदाधिकारी व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें