राजौंद। सुरेश कुमार के स्थानांतरण के बाद स्नेहा मढाढ ने नायब तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। स्नेहा मढाढ भल्ला से राजौंद में नायब तहसीलदार के रूप में स्थानांतरित हुई हैं। नवनियुक्त नायब तहसीलदार स्नेहा मढाढ गांव बीर बांगड़ा की बेटी हैं। उनके कार्यभार संभालने के अवसर पर गांव के ग्रामीणों और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें जोरदार स्वागत किया। फूल मालाओं से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर गांव बीर बांगड़ा निवासी मनी राम, अतर सिंह, ऋषिपाल शर्मा, राजबीर, सुनील, बिट्टू मढाढ, दिलबाग, सतबीर, दीपक शर्मा, प्रदीप, मोनू राणा, बिल्लू मढाढ, ईश्वर आदि उपस्थित रहे। संवाद