फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुक्केबाजी में जिले का नाम चमका रही क्याेड़क की स्नेहा

Sat, 24 Jan 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नोएडा उत्तरप्रदेश में चार से दस जनवरी तक हुई सीनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग स्पर्धा में खिलाड़ी स्नेहा ने रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता के लिए जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
इनमें से स्नेहा ने रजत पदक हासिल है। खिलाड़ी लासू यादव और रूबल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन पदक हासिल नहीं कर पाए। स्नेहा ने 70 किलो भारवर्ग में भाग लिया था और फाइनल मुकाबला आर्मी की खिलाड़ी अरुंधति के साथ हुआ था।पिछले साल हुई ऑल इंडिया पुलिस खेलों में स्नेहा ने स्वर्ण पदक जीता था और इसके आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया गया था। क्योड़क गांव निवासी खिलाड़ी स्नेहा अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी काॅलेज में चल रहे बाक्सिंग खेल सेंटर पर कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल और गुरमीत सिंह के पास अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

इस समय वह आइटीबीपी की तरफ से खेलती हैं। खेलों के साथ स्नेहा देश सेवा भी कर रही हैं। स्नेहा ने 20 से 24 सितंबर तक करनाल में हुए ऑल इंडिया पुलिस खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने एक से सात अक्तूबर को चेन्नई में संपन्न हुए राष्ट्रीय बॉक्सिंग खेलों में भी रजत पदक हासिल किया था। आयरलैंड में 29 अक्तूबर से 13 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षण कैंप कम स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर के 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इस स्पर्धा में स्नेहा ने आयरलैंड की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गैबरियल मोनगन को 4-1 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। 21 वर्षीय स्नेहा करीब सात साल से बॉक्सिंग में पदक जीत रही है। जब अभ्यास शुरू किया था तो अकेली ही गांव क्योड़क से कैथल अभ्यास करने के लिए आती थींं। स्नेहा के पिता चरण सिंह किसान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें