फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फतेहपुर की स्नेहा ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेलों में जीता रजत पदक

Thu, 03 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। फतेहपुर की स्नेहा ठाकुर ने अमेरिका में हुई वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में रजत पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 27 जून से 2 जुलाई तक यूएसए के अटलांटा में आयोजित हुई थी। स्नेहा ने ताइक्वांडो इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

स्नेहा 2022 में स्पोर्ट्स कोटे से आसाम राइफल्स में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुई थीं। फिलहाल वे डिब्रूगढ़, आसाम में तैनात हैं। इससे पहले वे नेशनल पुलिस खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल हासिल कर उन्होंने अपने गांव और सैन समाज का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रो फाइटर तनिष्क वालिया फतेहपुरी ने स्नेहा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से गांव और क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


स्नेहा की जीत पर पूरे सैन समाज में उत्सव का माहौल है। सैन समाज फतेहपुर कमेटी के प्रधान दयाल सिंह समेत सभी सदस्यों ने स्नेहा को बधाई दी है। कमेटी सदस्य रविंद्र डोलिया ने बताया कि स्नेहा शुक्रवार को गांव लौटेगी। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर कमेटी की बैठक आज शाम आयोजित की जाएगी, जिसमें भव्य स्वागत की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें