फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो दिन से जिंदगी व मौत के बीच की लड़ाई लड़ रही स्नेहा

विज्ञापन
एक अस्पताल में उपचार ले रही गांव बढ़सीकरी खुर्द की छात्रा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कलायत। कलायत के गांव बढ़सीकरी खुर्द की 16 वर्षीय बेटी स्नेहा दो दिन से जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है। युवा समाज सेवी सुशील कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा स्नेहा फिलहाल किसी को न तो पहचान पा रही है और न कुछ बोल रही।
विज्ञापन

छात्रा के पिता सत कुमार ने बताया कि घटना की वजह बिजली निगम का गली में खड़ा कमजोर खंभा रहा। वीरवार को जब बेटी किसी काम से गली से निकल रही थी तो अचानक बिजली का खंभा टूट कर स्नेहा पर गिर गया। खून से लथपथ बेटी को आसपास के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद पोल के नीचे से निकाला। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में ले जाया गया। उसी समय से बेटी की हालत नाजुक बनी है। अब कैथल के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। सत कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजर बसर करते आए हैं। घर में दो बेटियां हैं।

एक अस्पताल में उपचार ले रही गांव बढ़सीकरी खुर्द की छात्रा- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें