फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से खरीदकर पंजाब में ऊंची कीमत पर बेचते थे अफीम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से खरीदकर पंजाब में ऊंची कीमत पर अफीम बेचने वाले तीन अंतरराज्यीय तस्करों सहित दो मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये मूल्य की 3.915 किलो अफीम बरामद की गई। 3 आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में एएसआई प्रदीप कुमार की टीम बस अड्डा गांव बाबा लदाना पर मौजूद थी। पुलिस द्वारा मुख्य सड़क पर राजबाहा पुल मानस के पास एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने गाड़ी भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तीन युवक को काबू कर लिया। उनकी पहचान गुरप्रीत सिंह भेड़पुरी, कर्मजीत सिंह हमझेड़ी व रविंद्र बैहरसाहब पटियाला पंजाब के रुप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि करीब 4 माह पहले नशा राजस्थान से खरीदकर अमचेड़ी लाए थे। एक किलो 500 ग्राम अफीम बेची जा चुकी थी। गरोह से जुड़े सदस्यों को नशा सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे राजस्थान से अफीम खरीदकर पंजाब में ऊंची कीमत पर बेचते हैं। आरोपी रविंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों का पूछताछ के लिए 26 दिसंबर तक 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में सीआईए-टू पुलिस द्वारा गांव खरौदी क्षेत्र से अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो एक अंतरराज्जीय नशा तस्कर रैकेट से जुड़ा पाया गया। आरोपी की पहचान मक्खन सिंह खरौदी के रुप में हुई है। तस्कर ने कबूला कि वह अफीम कुछ दिन पहले पंजाब निवासी अपने मामा कर्मजीत सिंह से 75 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी का 23 दिसंबर को एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें