आई जी कॉलेज की छात्रा स्मृति को सम्मानित करते शिक्षक। कॉलेज
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर (लाइफ साइंस) के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से दिसंबर 2025 की परीक्षाओं का परिणाम 11 मई को घोषित किया गया, जिसमें स्मृति ने 10.00 एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रियंका ने 9.83 एसजीपीए प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। दिवांशी ने 9.58 एसजीपीए, मेहक रानी ने 9.50 एसजीपीए, प्रियंशु ने 9.38 एसजीपीए तथा याशिका ने 9.00 एसजीपीए प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की कुल 17 छात्राओं ने 8 से अधिक एसजीपीए प्राप्त कर प्रतिभा का परिचय दिया। गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष राम बहादुर खुरानिया ने परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्राओं की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ़ आर्ती गर्ग ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की लगन, अनुशासन और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने कहा कि यह परिणाम महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाते हैं।
आई जी कॉलेज की छात्रा स्मृति को सम्मानित करते शिक्षक। कॉलेज