फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उड़ता रहा धुआं, साल भर में कटे 620 चालान

Wed, 13 Mar 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धूम्रपान निषेध दिवस बुधवार को है। धूम्रपान को साइलेंट किलर कहा जाता है लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर लोग धुआं उड़ाने से बाज नहीं आते। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों ने साल भर में की गई कार्रवाई के दौरान 620 चालान काटकर ऐसे लोगों से करीब सवा तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला है।

गौरतलब है कि ध्रूमपान को शरीर में होने वाली गंभीर बीमारियों का मुख्यत: कारण माना जाता है, लेकिन बावजूद इसके धूम्रपान की लत को लोग छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर भी प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। दो से तीन दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ही एक चालान कर पा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य विभाग इस पर रोक लगाने में साथ नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में पिछले एक साल में सभी विभागों की ओर से महज 620 चालान ही किए गए हैं। इन चालान के तहत करीब सवा तीन लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के साथ रोडवेज, शिक्षा विभाग, नगर निकाय विभाग की ओर से भी चालान काटे जाते हैं। तंबाकू पर रोक लगाने के लिए नियम लागू है कि कोई भी स्कूल के 100 मीटर दायरे में धूम्रपान नहीं कर सकता है। इसके अलावा तंबाकू भी नहीं बेचा जा सकता है।

चिकित्सक डॉ. राजीव मित्तल ने बताया कि धूम्रपान कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। निकोटीन, रक्त वाहिकाओं पर दबाव को बढ़ा देती है जिससे रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है। अधिक धूम्रपान से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा होता है जिसे हृदय रोगों के प्रमुख कारणों में से माना जाता है। धूम्रपान करने वालों में समय से पहले मृत्यु दर, धूम्रपान न करने वालों की तुलना में तीन गुना अधिक होती है। धूम्रपान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक असर डाल सकता है।


धूम्रपान निषेध को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसके अलावा विभाग की टीमें सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के चालान भी काटती है। इसके तहत पिछले साल 620 चालान काटकर करीब सवा तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। - डॉ. संदीप जैन, जिला नोडल अधिकारी, धूम्रपान निषेध कार्यक्रम, कैथल
विज्ञापन


धूम्रपान निषेध दिवस

2024 की थीम



साल 2024 की थीम बच्चों को तंबाकू प्रोडक्ट्स से बचाना है। धूम्रपान निषेध दिवस पहली बार साल 1984 में आयरलैंड गणराज्य में मनाया गया था। दूसरे बुधवार के दिन शुरू होने से पहले यह मार्च के पहले बुधवार को मनाया जाता था। समय के साथ यह दूसरे बुधवार को मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें