फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैप्पी कार्ड योजना में स्मार्ट कार्ड मिलने शुरू

Tue, 23 Apr 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हैप्पी कार्ड योजना के तहत संदेश आने के बाद सोमवार को नया बस स्टैंड पर स्मार्ट कार्ड मिलना शुरू हो गए हैं। कार्ड मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


इस योजना के तहत पहले संदेश न आने के कारण हैप्पी कार्ड नहीं मिल पा रहे थे। ऐसे में दो दिन पहले ही लाभार्थियों को दो दिन पहले संदेश आना शुरू हो गए थे। इसके बाद सोमवार बस स्टैंड पर कार्ड लेने के लिए लाभार्थी जुटने लगे हैं।

रोडवेज विभाग की ओर से लाभार्थियों के मोबाइल पर आया ओटीपी आगामी 30 दिनों तक वैध रहेगा। कैथल नया बस स्टैंड के बस डिपो के पास काउंटर पर ई-स्मार्ट बनने शुरू हो गए हैं। ई-स्मार्ट कार्ड को लेने के लिए लाभार्थियों की बस डिपु काउंटर पर लगी भीड़ बस स्टैंड पर वितरित किया जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


ई स्मार्ट कार्ड लेने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्होंने हैप्पी परिवार अंत्योदय योजना के लिए एक महीने पहले योजना के लिए आवेदन किया था। उसके पास जो पहले संदेश आए थे उस संदेश को निरस्त किया गया था। फिर शनिवार से दोबारा संदेश भेजना शुरू कर दिए गए थे। इस योजना के तहत अभी तक करीब 10 हजार लाभार्थियों के कार्ड के लिए आवेदन किया है। बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया कि
विज्ञापन

लाभार्थियों के पास संदेश आने के बाद ई-स्मार्ट कार्ड को चालू करना शुरू कर दिया गया है। -निरंजन सिंह, बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें