फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंकों में नहीं मिल रहे छोटे नोट, बाजार में गड्डियों की खुली कालाबाजारी

Fri, 14 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल तंवर
विज्ञापन

कैथल। शादियों के सीजन में छोटे नोटों की मांग बढ़ते ही शहर में नोटों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। बैंकों में 10 रुपये के नए नोटों की गड्डी नहीं मिल रही, लेकिन शहर की कई दुकानों जैसे छात्रावास रोड मार्केट और कमेटी चौक पर दुकानों में खुलेआम 10 रुपये की एक गड्डी 1400 से 1500 रुपये में बेची जा रही है।

बैंकों से नए नोट न मिलने के कारण लोग मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर खरीद रहे हैं। शादियों में नोटों की मालाएं बनाने, शगुन देने और अन्य समारोहों में 10-10 के नए नोटों की भारी मांग रहती है। बाजार में पूजा सामग्री, फूल, राशन व दवा की दुकानों पर ये गड्डियां आसानी से मिल रही हैं, मगर निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक पर। संवाद
विज्ञापन

गड्डियों के रेट : तय कीमत से इतना अधिक वसूला जा रहा
नोट मूल्य
तय कीमत
वसूली गई कीमत
अतिरिक्त वसूली

₹10 की गड्डी ₹1000 ₹1450 ₹450

₹20 की गड्डी ₹2000 ₹2320 ₹320

₹50 की गड्डी ₹5000 ₹5150 ₹150

₹100 की गड्डी ₹10000 ₹10150 ₹150

₹500 की गड्डी ₹50000 ₹50150 ₹150

दुकानदार का जवाब- कुल 30 रुपये की बचत होती है

पिहोवा चौक स्थित बैंक और नया बाजार की दुकानों पर जाकर जानकारी लेने पर पता चला कि बैंक में नए नोटों की गड्डियां उपलब्ध नहीं हैं। वहीं बाजार में दुकानदार 10 रुपये की गड्डी 1400 रुपये में बेच रहे हैं। दुकानदार का सफाई में कहना था कि उसे कुल 30 रुपये की बचत होती है।
विज्ञापन










बैंक अधिकारी बोले- शिकायत तो होगी कार्रवाई

पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी मैनेजर विकास ने बताया कि दुकानदार छोटे नोटों की गड्डी कहां से लाते हैं, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। यदि कालाबाजारी की शिकायत आती है, तो जांच की जाएगी। अगर इस प्रकरण में किसी बैंक कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें