फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड नंबर-2 में स्मैक-गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़

Sun, 08 Feb 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार पुलिस के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने वार्ड नंबर 2 में स्मैक और गांजा सप्लाई से जुड़े एक नेटवर्क को काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम का नेतृत्व नशा मुक्ति टीम के हेड कांस्टेबल सुनील संधू ने किया। उनके साथ सिपाही सोनिया, एसपीओ जसविंदर और ईएसआई ओमप्रकाश शामिल रहे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 2 क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से स्मैक और गांजा बरामद किया। इसके अलावा नशे की सप्लाई में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

हेड कांस्टेबल सुनील संधू ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कथित रूप से टीम को नजराना (रिश्वत) देने की कोशिश भी की गई, लेकिन नशा मुक्ति टीम के सदस्यों ने किसी भी प्रकार के प्रलोभन को ठुकराते हुए ईमानदारी से कानून के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन


कलायत क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसी सख्त कार्रवाइयों से क्षेत्र को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सकेगा। पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें