संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमर उजाला और उजाला सिग्नस अस्पताल के तत्वावधान में शनिवार को शहर में वॉकथॉन व तिरंगा यात्रा—एक कदम सेहत की ओर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था। इस मौके पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजे।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला उपायुक्त अपराजिता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग उपस्थित रहीं। उनका स्वागत सिग्नस अस्पताल कैथल के यूनिट प्रमुख रोहित मेहता व जोनल प्रमुख डॉ. अंकित श्रीवास्तव ने पौधा व मोमेंटो भेंटकर किया।
इस आयोजन में इंडस इंटरनेशनल स्कूल, इंडस पब्लिक स्कूल और शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों, शिक्षकों, चिकित्सकों तथा सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। वॉकथॉन व तिरंगा यात्रा उजाला सिग्नस अस्पताल से शुरू होकर अंबाला रोड, सेक्टर-20 की मार्केट होते हुए ढांड बायपास से गुजरकर वापस अस्पताल पहुंची। इस दौरान प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे अनुशासन में निर्धारित मार्ग पर चले।
तिरंगा यात्रा के दौरान ‘’भारत माता की जय’’ और ‘’वंदे मातरम’’ के जयघोष से वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। अस्पताल परिसर में उपायुक्त अपराजिता ने तिरंगा फहराया और सभी को अच्छे स्वास्थ्य तथा देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों, अस्पताल के प्रत्येक प्रतिभागी तथा सहयोग देने वाले मरीजों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव जैन, हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. भवानी शंकर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आर्यन कक्कड़, न्यूरो सर्जन डॉ. एस.के. दास, नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अनु यादव, आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शिवम परमार, जनरल सर्जन डॉ. विवेक प्रताप, फ्रंट ऑफिस प्रमुख विकास संदुरिया और विपणन प्रबंधक मोहित शर्मा मौजूद रहे।
01 उजाला सिग्नस की ओर से निकाली गई वाकथान और तिरंगा यात्रा का हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रोहित