संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में मतदाता साक्षरता पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता करवाई। इसका उद्देश्य मतदाता जागरूकता व अन्य मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाना था।
प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपने मतदान के अधिकार का सदुपयोग करने और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि हमें अपने मत के अधिकार का निडरता से प्रयोग करना चाहिए। अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए। वोट डालना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है, क्योंकि इससे लोकतंत्र को ओर अधिक मजबूती मिलती है।
उन्होंने कहा कि हम सभी मतदाताओं के लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम तटस्थ भाव से व सोच समझकर मत का प्रयोग करें। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता साक्षरता समिति के संयोजक डॉ. बृजेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।