फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 21 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। मनीषा हत्याकांड की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना के नेतृत्व में कार्य कर्ताओं ने बस स्टैंड ढांड में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कसाना ने कहा की भिवानी जिला के ढाणी लक्ष्मण गांव की बेटी मनीषा की निर्मम हत्या कर दी गई है, लेकिन भिवानी पुलिस उसे आत्महत्या की बात कहकर हत्याकांड पर पर्दा डालना चाहती है। इसका भारतीय किसान यूनियन पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस का यह कहना कि मनीषा ने आत्महत्या की है और उसके शरीर को जंगली जानवरों ने नोचा है, निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयान बाजी पुलिस पर किसी न किसी प्रकार के दबाव को साबित करती है।

कसाना ने कहा कि पुलिस का दायित्व बनता है की किसी प्रकार के दबाव में ना आकर सही ढंग से जांच कर मामले को जनता के सामने उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भिवानी पुलिस की जांच सही ढंग से होती तो आज प्रदेश भर में मनीषा को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ती। कसाना ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने थाना प्रभारी ढांड के माध्यम से माननीय राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा है जिसमें प्रदेश सरकार से मांग करती है की मनीषा हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाई जाए।
विज्ञापन


मांग की कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। मनीषा के परिजनों को 50 लख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए तथा उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें