फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या में छठा आरोपी पकड़ा

Sat, 31 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। यमुनानगर जिले की निवासी किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में गुहला थाने की पुलिस ने छठे आरोपी मिथुन उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार किया है। वहीं, अभी मुख्य आरोपी लाडी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह और एसएचओ गुहला एसआई विजेंद्र सिंह की टीम ने गांव हंसुमाजरा के मिथुन उर्फ मिट्ठू को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दूसरी ओर मुख्य आरोपी लाडी की तलाश में गुहला थाने की पुलिस टीमों के साथ सीआईए-वन की टीम कैथल सहित कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में कई जगहों पर तलाश कर चुकी हैं।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी लाडी के परिवार में केवल हैं पिता, वह भी मानसिक रूप से बीमार

गुहला थाना प्रभारी विजेंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी लाडी के परिवार में उसके साथ केवल उसके पिता ही रहते हैं। वह भी मानसिक रूप से बीमार हैं। आरोपी अविवाहित है और उसकी माता का देहांत काफी समय पहले ही हो गया था। आरोपी लाडी के भाई तो हैं, लेकिन वे इस समय उससे अलग रहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जब इस मामले का खुलासा किशोरी की मां ने किया था, तभी ही मुख्य आरोपी भाग गया था।

यह है पूरा मामला ः यमुनानगर के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी उसकी 15 वर्षीय बेटी को कुरुक्षेत्र सत्संग में ले जाने की बात कहकर 19 मई को घर से गई थी। बाद में पत्नी ने बेटी की हादसे मौत की बात कही। उन्होंने बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी पत्नी लगातार एक्सीडेंट की बात बदल-बदल कर बता रही थी।

रविवार को उसकी बेटी की रस्म क्रिया थी। इस दौरान उसकी पत्नी ने रोते हुए उसे बताया कि उसकी बेटी का एक्सीडेंट नहीं हुआ था। उसने बताया कि बकाना निवासी रेखा उसके साथ फैक्टरी में काम करती है। रेखा ने उसकी दोस्ती कैथल के हंसुमाजरा निवासी लाडी के साथ करवाई। इस दौरान एक दिन जब वह रेखा के साथ लाडी से मिलने के लिए गई तो लाडी और उसके बीच शारीरिक संबंध बन गए।

इसके बाद आरोपी ने 19 व 20 मई की रात उसे ब्लैकमेल कर उसकी 15 वर्षीय बेटी को उसके पास बुलाया और फिर नशीले पदार्थ की ओवरडोज दे दी। बेटी के मुंह से झाग निकला तो आरोपी ने एक डॉक्टर बुलाया। उसने उसे इंजेक्शन दिया तो किशोरी की मौत हो गई। सभी ने शव को एक्सीडेंट दिखाया व अपने परिवार के सामने धौलरा अड्डे पर सड़क दुर्घटना में उसकी बेटी की मौत दिखा दी, लेकिन बाद उसने अपने पति को उसकी हत्या करने की जानकारी दे दी।
विज्ञापन


इस मामले में रादौरा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, इसके बाद मामला गुहला थाना में भेज दिया गया।

अब तक इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी

मामले के किशोरी की मां सहित उसकी सहेली रेखा, मुख्य आरोपी का भाई रणजीत, डॉक्टर राजेश, गाड़ी चालक रणजीत सिंह और अब पड़ोसी मिथुन उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें