फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हत्या के मामले में छठा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना ढांड क्षेत्र के गांव बंदराना में मारपीट के दौरान घायल हुए मांगेराम की मौत के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने छठे आरोपी बंदराना निवासी आजाद को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी भी वारदात में शामिल था।
विज्ञापन

मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 21 अगस्त की शाम गांव बंदराना निवासी रीटा घर का कूड़ा फेंकने जा रही थी। इस दौरान गली में कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर विवाद हाथापाई में बदल गया। शोर सुनकर रीटा के परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों, जेली और ईंटों से हमला किया गया। मारपीट में रीटा, उसके चाचा मांगेराम, चाची बीरमती, देवर बलवान, पुत्र अंकुश, पति गणेश समेत अन्य लोग घायल हुए थे। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया। मांगेराम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया था। उपचार के दौरान 26 सितंबर को मुलाना मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें