संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। चीका हॉकी खेल नर्सरी के छह खिलाडि़यों का स्कूल स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए इन खिलाडि़यों को सोमवार को हाॅकी कोच नरेश कुमार व स्कूल
प्रिंसिपल अशोक कुमार ने हाॅकी मैदान से रवाना किया।
कोच नरेश खिलाडिय़ों को रवाना करते हुए बताया कि 14 अक्तूबर से सोनीपत में आयोजित की जा रही स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में चीका खेल
नर्सरी के छह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर एसएमसी कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, अमरजीत कौर ने भी खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दे रवाना किया।