कैथल। चीका पुलिस टीम ने छोटी मंडी, चीका में ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 16,516 रुपये और 289 ताश के पत्ते बरामद हुए। थाना चीका प्रभारी पीएसआई अमन कुमार की टीम शाम के समय उधम सिंह चौक, चीका पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सुरक्षा एजेंट एसआई कुलदीप सिंह ने सूचना दी कि सोहन की दुकान की छत पर कुछ लोग ताश खेलकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने रेडिंग पार्टी के तहत दबिश दी और रमेश कुमार, राकेश कुमार, बलराज सिंह, सागर, रामनिवास और लखविंदर सिंह को काबू किया। जांच में उनके कब्जे से 16,516 रुपये और 289 ताश के पत्ते बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज किया है। संवाद