कैथल। चीका थाना की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और धमकी देकर घर से बाहर निकालने के आरोप में दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति जगरूप, जगीरो, रमेश कुमार, राजकुमार, सुखविंदर कौर और बाबा राम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चीका थाना में दी शिकायत में गगड़पुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले ही जगरूप के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से वर पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और अधिक दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि आरोपियों ने उसे दहेज की मांग को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।