यमुनानगर। एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व देवर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने पति व देवर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के बाद सास व ननद उस पर मायके से जेवरात लेकर आने का दबाव बनाती थी। मना करने वह पति के कान भर देती। इस पर पति मारपीट करता था। देवर कई बार उसके साथ छेड़खानी कर चुका था। इस बारे में ससुरालियों को बताया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। संवाद