कैथल। जिला प्रशासन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति काफी गंभीर है और उनकी अगुवाई में जहां फूड सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने दी है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के बाद शहर के छह प्रतिष्ठानों ने फूड सेफ्टी एक्ट के तहत अपना लाइसेंस बनवाया है। पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से खाद्य पदार्थ बनाने वाले प्रतिष्ठानों पर जांच की गई थी। इसमें कई प्रतिष्ठान के पास लाइसेंस नहीं मिला था। तब इनको नोटिस जारी किया गया था और चेतावनी देते हुए निर्धारित समय अवधि में लाइसेंस लेने के लिए कहा गया था। संवाद