राजौद व खंड के 4 गांव में कुल 6 केस डेंगू के पाए गए हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। एसएमओ डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि राजौद में अब तक 2 केस डेंगू के मिल चुके हैं। जो वार्ड नंबर 11 में व 13 में पाए गए हैं। इसके अलावा गांव बीरबागड़ा, कसान, सेरधा व सौंगल में एक एक केस डेंगू का मिला है। उन्होंने बताया कि इन सभी जगह नगर पालिका प्रशासन व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के सहयोग से फॉगिंग करवा दी गई है। इसके अलावा लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर में जाकर जागरूक कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अपने घर में कहीं भी टायर, कूलर व टंकी में पानी जमा न होने दें। पानी के साथ साथ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें और डेंगू को फैलने से रोकने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का भी सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए की गंबूजिया मछली भी तालाबों में छोड़ी जा रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।