फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छह रचनाकारों को प्रकृति प्रेम लघु कविता सम्मान

Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। साहित्य सभा कैथल से जुड़े छह रचनाकारों को सिरसा में आयोजित हरियाणा प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मेलन में प्रकृति प्रेम लघु कविता सम्मान से नवाजा गया है। सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में डाॅ. हरीश चंद्र झंडई, डाॅ. तेजिंद्र, मधु गोयल मधुल, नीरु मेहता, सावित्री धारीवाल और रोहित कुमार शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी मंच से कैथल के इन्हीं छह रचनाकारों को वर्चुअल प्लेनेट प्रोडक्शन, मुंबई ने भी प्रकृति लेखन लघु कविता सम्मान-2025 से सम्मानित किया। सभी को यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. जय भगवान सिंगला, समारोह-अध्यक्ष चांद वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि डाॅ. प्रेम कांबोज और विशिष्ट अतिथि आनंद प्रकाश और लघु कविता विधा के जनक प्रोफ़ेसर रूप देवगुण के हाथों प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में डाॅ. हरीश चंद्र झंडई की पुस्तक मुंबई का प्राकृतिक सौंदर्य का, मधु गोयल मधुल की पुस्तक सौंधी-सौंधी महक का और नीरु मेहता की पुस्तक प्रकृति के प्रांगण में का लोकार्पण भी हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें