फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी सब इंस्पेक्टर सहित छह गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कार बेचने के बहाने एक व्यक्ति से ढांड क्षेत्र में 30 मई को की गई साढ़े सात लाख की लूट में पुलिस ने फर्जी सब इंस्पेक्टर बने आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने होंडा सिटी कार बरामद कर की है। फिलहाल पुलिस इनने पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब के पटियाला जिले के करहाली गांव निवासी ध्यानचंद की शिकायत के अनुसार उसे 30 मई को ढांड क्षेत्र के गांव सोलू माजरा के निकट क्रेटा गाड़ी बेचने के बहाने बुलाया था। वहां कार बेचने के लिए सौदा किया जा रहा था। जैसे ही आरोपियों के हाथ साढ़े सात लाख रुपये की राशि आई। उसी समय फर्जी सब इंस्पेक्टर बनें व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित से मारपीट शुरू कर दी और कहा कि यह चोरी की कार खरीद रहे हो। इसी बीच अन्य आरोपी पीड़ित के साढ़े सात लाख रुपये व बेची जा रही क्रेटा कार लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। इसमें पुलिस की कार्रवाई का खुलासा करने के लिए डीएसपी अमित कुमार ने मीडिया से बात की।
उन्होंने बताया कि सीआईए-1 पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों झांडली जिला फतेहाबाद निवासी नरेश उर्फ मुर्गा, अक्षय, वार्ड नंबर चार भूना जिला फतेहाबाद निवासी सुशील उर्फ सिल्ली, अजय उर्फ टिंकू, सफीपुर जिला संगरूर पंजाब निवासी गुरचरण उर्फ बिल्ला व बगरौल जिला संगरूर पंजाब निवासी प्रगट को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रगट सिंह पीड़ित का दोस्त है। जो घटना के समय उसके साथ ही गाड़ी खरीदने के लिए आया था।
विज्ञापन

वह आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में था। उसने मुख्य साजिशकर्ता के साथ मिलकर सारी सूचनाएं साझा की। प्रगट सिंह ने आरोपी सुशील को कहकर व्हाट्सप ग्रुप में गाड़ी बेचने का संदेश डलवाया और बाद में सुशील ने राजकुमार के नाम से ग्रुप में संदेश डाला। वह संदेश प्रगट सिंह ने पीड़ित ध्यानचंद को दिखाया और गाड़ी खरीदने के लिए राजी किया। उसे पता था कि पीड़ित कार खरीदना चाहता है। इससे पूर्व दोनों समाना में ट्रकों पर काम कर चुके थे।
ऐसे हुआ खुलासा
डीएसपी के अनुसार पुलिस ने सबसे पहले शक के आधार पर शिकायतकर्ता के दोस्त प्रगट सिंह को सीवन बाईपास कैथल से काबू कर लिया। गहन पूछताछ में आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। इसके बाद गुरचरण को पातड़ां से व नरेश, अक्षय, सुशील व अजय को टोहाना से होंडा सिटी गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। होंडा सिटी कार जब्त कर ली गई।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सुशील, नरेश व अक्षय के खिलाफ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में पहले ही इस तरह के मामले दर्ज हैं। इनका अन्य रिकॉर्ड जुटाया जाएगा।
प्रगट सिंह की सूचना पर सरगना सुशील ने रची थी पूरी साजिश-पूछताछ में चह भी पता चला कि पीड़ित के दोस्त प्रगट सिंह की सूचनाओं पर गिरोह सरगना सुशील ने पूरे घटनाक्रम की साजिश रची। डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। सभी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें